जिंदगी

जिंदगी बस ऐसे ही चलती रहे ।
द्वेष, क्रोध और भय से उन्मुक्त ।।
प्रेम के पथ पर दौड़ती रहे ।
जिंदगी बस ऐसे ही चलती रहे… ।।

एक अंतर्मन और अनंत विचार ।
परंतु सुनता हूँ, केवल दिल की पुकार ।।
हर मोड़ पर, सत्य की रोशनी मिलती रहे ।
जिंदगी बस ऐसे ही चलती रहे… ।।

नहीं चाहता मैं, अद्वितीय और अलौकिक होना ।
ऊँचे पर्वत की तरह, अपनी ऊँचाई पर इतराना ।।
मेरे कदम सबके साथ बढ़ते रहें ।
जिंदगी बस ऐसे ही चलती रहे.. .।।

रहूँ आसक्त मैं, प्रभु के लिए ।
बनू सशक्त मैं, देश के लिए ।।
परोपकार की ज्योति, हमेशा दिल में जलती रहे ।
जिंदगी बस ऐसे ही चलती रहे… ।।

 

– अविचल मिश्र


Comments

21 responses to “जिंदगी”

  1. gunjan Avatar
    gunjan

    Panktiyo m likha ekk ek shabd Sacha h jinka
    Bhut he naik or kaabil insane h ye Avichal Mishra naam h inka

    Gunjan kaur…..

    1. avichal

      Thx a lot for your beautiful words 🙂

  2. H.S.MISHRA Avatar

    माला में इक और मोती,हार में एक और मनका।
    अछी लिखी है,लिखते रहिये

  3. H.S.MISHRA Avatar

    माला में इक और मोती,हार में एक और मनका,
    अच्छे लोग,अछि कविता,खूबसूरत, अदृट्रीय।।

    1. Avichal Mishra Avatar

      बहुत-बहुत आभार आपका :))

  4. Neetu Soni Avatar
    Neetu Soni

    Hey Avi, bass aise he sunder likhty rho… keep it up dost.. :))

    1. Avichal Mishra Avatar

      बहुत-बहुत धन्यवाद नीतू :))

  5. pankaj tripathi Avatar
    pankaj tripathi

    Vakai sach hai,jindagi yun he chalti rahe

    1. Avichal Mishra Avatar

      आभार आपका..

  6. pankaj tripathi Avatar
    pankaj tripathi

    Bahut khoob

    1. Avichal Mishra Avatar

      धन्यवाद..

  7. राजीव मिश्र Avatar
    राजीव मिश्र

    बहुत ही सुन्दर पंक्तियाँ, आत्मा की आवाज़ है जन जन की. .

    1. Avichal Mishra Avatar

      बहुत-बहुत आभार राजीव :))

  8. Bijay Avatar
    Bijay

    बहुत सुन्दर

    1. Avichal Mishra Avatar

      धन्यवाद आपका..

  9. Anurag Avatar
    Anurag

    Nice poem..

    1. Avichal Mishra Avatar

      धन्यवाद अनुराग..

  10. Rahul Avatar
    Rahul

    अदभुत।

    1. Avichal Mishra Avatar

      बहुत-बहुत धन्यवाद राहुल :))

  11. Ajay Kushwaha Avatar
    Ajay Kushwaha

    बहुत अच्छा है सर जी

    1. Avichal Mishra Avatar

      बहुत आभार अजय :))

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.