कामना

नये वर्ष का आगमन…
और फिर जन्म लेती हुयी,
अनेक नयी आकांक्षायें…..।

जिसे देना होगा हमें, एक आकार ।
ताकि हम कर सकें, इसे साकार ।।

अपनाना होगा हमें, कर्म के पथ को ।
बढ़ते रहना होगा, लक्ष्य की ओर अनवरत…।।

रखना होगा एक दृढ़ विश्वास,
हाँ…मैं ही हूँ अंतिम विजेता हर पथ का ।
करना होगा आत्मसात,
समुद्र सी गहराई और पर्वत सी ऊँचाई को ।।

जो कर सके प्रदान हमें, एक नया आयाम ।
जो कर सके प्रस्तुत आदर्श, सबके सामने ।।
जिसका कर सकें अनुसरण सभी………

इसे मूर्त रूप देने में,
इतनी सशक्त हो सके हमारी भावना ।
प्रभु से बस यही है एक कामना ।।

– अविचल मिश्र


Comments

17 responses to “कामना”

  1. Rahul singh Avatar
    Rahul singh

    Inspirational .

    1. Avichal Avatar

      धन्यवाद राहुल..

  2. सुधीर सिसोदिया Avatar
    सुधीर सिसोदिया

    बेहतरीन!!!!

    1. Avichal Avatar

      बहुत-बहुत आभार सुधीर…

  3. Ajay Kumar Avatar
    Ajay Kumar

    Very good Avichal!

    1. Avichal Avatar

      धन्यवाद अजय

  4. krishn Kumar Avatar
    krishn Kumar

    बहुत अच्छा

    1. Avichal Avatar

      धन्यवाद ..

  5. विनोद कुमार Avatar
    विनोद कुमार

    सुंदर, बेहतरीन व प्रेरणा दायक अभिव्यक्ति ।☺

    1. Avichal Avatar

      कोटि-कोटि आभार विनोद कोटि :))

  6. Ved Avatar
    Ved

    Fantastic….. Sensitivity is still there….keep it up

    1. Avichal Avatar

      उत्साहवर्धन के लिये बहुत-बहुत आभार वेद..

  7. Vinod kumar Avatar
    Vinod kumar

    Good

  8. Vinod kumar Avatar
    Vinod kumar

    Very nice with high inspiration.

    1. Avichal Avatar

      बहुत-बहुत आभार विनोद…

  9. Rajesh Avatar
    Rajesh

    Very good

    1. Avichal Avatar

      बहुत-बहुत धन्यवाद राजेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.