मित्रता

दूर दूर तक फैला हुआ समुद्र…

और फिर ऊँची उठती हुई,

गगनचुम्बी लहरें |

मानो कुछ कहना चाह रही हों ||

मैंने देखा है लहरों को,

मदहोश की तरह,

उठते और गिरते हुए…|

जो करती है उत्पन्न एक आकर्षित दृश्य ||

और फिर शाम को एक अप्रितम छटा,

जब अस्त होता हुआ सूर्य…

कर देता है अपने को,

समुद्र की अनंत गहराइयों में समर्पित |

तब हो जाता है समुद्र,

सूर्य के रंग में परिवर्तित ||

रात्रि पहर, चाँदनी किरणों का,

उन लहरों से क्रीड़ा करना |

जैसे उनका उस पर,

पूर्ण आधिपत्य हो ||

मित्रता भी है,

सूर्य के किरणों की तरह,

सत्य और तेज |

चाँदनी किरणों की तरह,

शीतल और कोमल ||

जिसके विभिन्न रंग प्रदान करते हैं मुझे |

एक नयी प्रेरणा….||

मुझे है पूर्ण विश्वास,

समय चक्र बढ़ने के साथ-साथ |

ये रंग होते जायेंगे,

अत्यंत प्रगाढ़….

हमेशा के लिए….||

 –  अविचल मिश्र


Comments

14 responses to “मित्रता”

  1. Rinku Dubey Avatar

    जहां न पहुँचे रवि
    वहाँ पहुँचे कवि…
    कण-कण में बसी है रचना
    अगर ढूँढ सको तो बस कलम थाम लो!!

    1. avichal

      आपका बहुत आभार रिंकू जी 🙂

  2. Kanchi Avatar
    Kanchi

    जीवंत चित्रण

    1. avichal

      बहुत आभार काँची 🙂

  3. Shravan Kumar Jha Avatar
    Shravan Kumar Jha

    बहुत सुंदर हृदय को छू लेने कविता लिखने के लिये बहुत बहुत शुभकामनाएँ

    1. avichal

      बहुत-बहुत आभार श्रवण जी 🙂

  4. Rajendra Gulechha Avatar
    Rajendra Gulechha

    प्रकृति रंगों की चित्ताकर्षक छटा बिखेरती हुई आपकी यह कोमल कविता आपके भीतर के कोमल ह्रदय का परिचय कराती है। बहुत खूब।
    माँ शारदे की अनुपम कृपा सदैव आपको ऐसे ही अनेक रंगों को उकेरने की शक्ति प्रदान करे।
    शुभेच्छुक
    राजेन्द्र गुलेच्छा- बेंगलोर

    1. avichal

      उत्साहवर्धन के लिये आपका बहुत-बहुत आभार 🙂

  5. avichal
    Avichal

    Thanks a lot Anisha..

  6. Anisha Avatar
    Anisha

    It is awesome…

  7. Rahul Singh Avatar
    Rahul Singh

    I was imagining every word u wrote and that was exhilarating. Good read!

    1. avichal
      Avichal

      Thank you very much Rahul…

  8. avichal
    Avichal

    Thanks Riya for compliments…

  9. Riya Avatar
    Riya

    Superb.. Just Awesome.. Heart touching.. Well done

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.