स्वामी

गली काआख़िरी घरबंद थावर्षों सेतेज धूपफिर बारिशमोटी दरारेंदीवारों पर…कौन था यहाँनहीं पताआधुनिक घरोंमें क़ैदआज के लोग‘रील’ बनातेनये थे वो…पुराने ताले कोबार-बार ऐंठतेअधेड़ उम्र केचार-पाँचनया बोर्डनया नामउपलब्धि परगर्व करतानया ‘स्वामी’…✍ -अविचल मिश्र

आराध्य

मेरे जीवन मेंकौन हो तुम ?कोरी आँखों केतैरते शब्दठिठक कररुक जातेअधरों पर …अस्पष्ट आवाजकहीं तो सुनावार्तालाप स्वयं सेया कुछ औरसच कहाँ ?हर क़दममेरे साथअदृश्य‘आराध्य’…✍ -अविचल मिश्र

तथ्यता

चकाचौंधहर तरफ़दोहरे अस्तित्व मेंस्वयं से दूरमुस्कुराते चेहरेनयी ज़मीनतलाशते…अलग नहींमैं भीभागता हूँउन्हीं के रंगों कोसच मानकर…तेज रोशनीचमकते सूर्य कीअलौकिकअनुभूति क्यों ?गीली मिट्टी सा मनमेरे प्रभु!आज फिरबना दो…✍ -अविचल मिश्र

आभासी प्रयास

नतमस्तक थाआराध्य के सामनेमन की आँखों सेएक-एक करसाफ़ दिखतीसभी कमियाँनया प्रणपूर्ण करने काअधूरी उनसंकल्पनाओं कोदिन भर घूमतीअंगुलियाँ मेरीलैपटॉप कीबोर्ड परविषय बदलतीउनके अर्थ तलाशतीअगली सुबहफिर आत्मावलोकनआभासी प्रयासऔर ‘मैं’…✍ -अविचल मिश्र

वादों का शोर

उम्मीदों सेलिफ़ाफ़ा खोलाकेवल एक पेजआंग्ल भाषा में अंकितकुछ लाइनेंसमय के साथनहीं था मैं…दौड़कर उसशिक्षक के पासगहरी श्वास के साथधीमी आवाज़तुम्हारी ज़मीनअब किसी और की…किंकर्तव्यविमूढ़धीमा और फिर तेज होताचुनावी वादों का शोर‘सभी के क़र्ज़ माफ़ होंगे’…✍ -अविचल मिश्र

श्रेष्ठ कौन ?

कुछ वक़्त लगाकिताब मेंतय नहींश्रेष्ठ कौन ?रचनाकारया चरित्रजो गढ़ा गयाकाल्पनिकविचारों को लेकर…दोनों ही प्रखरअपनी अवस्था मेंस्याही से जुड़ेफिर भी दोनों ही…मेरी अज्ञानता परहँसो मत!थोड़ा औरसोचने दो…कुछ औरवक़्त दो मुझे…..✍ -अविचल मिश्र

मेरा हिस्सा

मेरा हिस्सा दो मुझे अपनी यादों का…दिखा एकशून्यबेवजह उन ख़ूबसूरत पलकों पर…मैं नहीं ‘वैसा’ असमंजस हर पल… आख़िर क्यों ओढ़ना मेरे मैले आवरण को ?झूठ नहीं ध्यान से देखो!कई रंग मेरे सभी कहते… कोई उत्तर नहीं प्रश्न उसे ग़लत लगा मुझसे भी ज़्यादा…✍ -अविचल मिश्र

समर्पण

रेंगता रहा ‘कुछ’ रेतीली ज़मीन पर… निशान बने और विलुप्त भी कब आया ? कब गया ? किसी ने देखा ? संभवत: नहीं… कुछ विचार सरकते रहे मानस पटल पर मध्यम-मध्यम… नयी रेखा किसने खींची ? रहस्य ही रहा… पहले हल्का फिर भारी शब्दों का घेरा स्वतंत्र था अब मेरे घेरे से… -अविचल मिश्र

खुलकर जीते हैं…

चलो…खुलकर जीते हैं ।खामोशी से क्या मिलेगा ?इन ख्यालों में डूबकर क्या मिलेगा ?चलो…खुलकर जीते हैं ।। हर पल ये अजीब सी उदासी क्यों ?जिंदगी से इतनी बेरुखी क्यों ?जीवन को पहचानो…।हर पल इसके महत्व को जानो…।।ये बार-बार टूटना क्यों ?ठेस लगी तो फिर बिखरना क्यों ? चलो…खुलकर जीते हैं ।आजाद परिंदों की तरह,उड़ना सीखते … Read more

अनमोल

कभी जिंदगी लगती है अर्थपूर्ण… और कभी बिल्कुल अर्थहीन । ऐसा क्यों होता है ? जब सोचता हूँ तो दुख होता है ।। वक्त के साथ-साथ, क्यों बदलते जाते हैं ? जिंदगी के मायने.. कभी अपने से प्रतीत होते हैं, तो कभी बेगाने । ऐसा विरोधाभास… आखिर क्यों होता है ? जो बार बार मन … Read more